पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
टीकाकरण केंद्र आने वाले वृद्धजनों एवं गांव के जरुरतमंद व्यक्तियों को दिया कंबल
सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गावों का दौरा कर टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया और वहां चल रहे टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे वृद्धजनों एवं गांव के जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। एसडीओ के साथ चैनपुर के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चमन भी थे। विज्ञापन
एसडीओ राजेश कुमार साह ने एक महिला को टीकाकरण के लिए उसे एवं उसके परिवार जनों को काफी समझाया। इसके बाद वह टीकाकरण केंद्र पर आने को तैयार हुई, जिसके बाद उसे टीकाकरण किया गया। एसडीओ ने टीकाकरण कार्य में लगे स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण टीम के कार्यों की सराहना की, जिनके द्वारा लोगों को जागरूक कर टीकाकरण कार्य किया जा रहा था। टीकाकरण टीम द्वारा मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग रखने आदि की सलाह भी दी जा रही थी।
एसडीओ राजेश कुमार साह ने भी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे लोगों को एवं ग्रामीणों को कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन करते हुए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग रखने एवं सैनिटाइजर तथा साबुन पानी से हाथों की सफाई करते रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी की जागरूकता एवं सहयोग से कोविड संक्रमण से निजात मिलेगी। सभी लोग सरकार के गाइडलाइन का पालन करेंगे, तो कोविड संक्रमण के इस जंग में हम सभी एक बार फिर से विजयी प्राप्त करेंगे और लोगों को संक्रमण के इस खतरे से बचाव करने में सफलता प्राप्त करेंगे।
Comments
Post a Comment