पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। मुख्य अतिथि के पहुँचते ही ग्रामीणों ने लोकनृत्य व फूलों से भव्य स्वागत किया। गीत गाती हुई महिलाओं ने कर्मा पूजा स्थल तक मुख्य अतिथि को लेकर गए तथा फूलों का हार देकर सम्मानित किया। पूर्व सांसद व भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को गमछा देकर सम्मानित किया। मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति पूजा आज की जरूरत है और इसको हमे अपने जीवन से जोड़ने की जरूरत है। विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने महिलाओं के साथ झूमर खेला। पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार लोक कलाकारों के साथ कर्मा के रंग में डूबे दिखे। विज्ञापन इस कार्यक्रम में अरविंद सिंह, भोला सिंह, अरुण दुबे, संतोष गुप्ता, जितेंद प्रसाद, शम्भू यादव, राजेंद्र यादव, चलितर मिस्त्री, सत्यनारायण गुप्ता, भोला यादव, मुन्नी देवी, समुद्री देवी, सुमिता देवी, रामवती देवी, ...