Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भेंट

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सोसाइटी ने गरीब बेटी की शादी में किया सहयोग - नया घर बसाने हेतु दिया कई सामग्री

पलामू समाचार केंद्र  प्रतिनिधि विश्रामपुर  सामग्री देते संस्था के लोग संवादसूत्र, विश्रामपुर (पलामू) : कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था द्वारा एक गरीब लड़की की शादी में सहयोग प्रदान किया गया। इसके अलावे संस्था के लोगो ने लड़की के घर जाकर विदाई के समय बतौर उपहार कई सामाग्री भी दी। संस्था की कोषाध्यक्षा उषा कुमारी ने बताया कि सलगस गांव निवासी वीरेंद्र भुईया की बेटी आरती कुमारी की शादी पांकी प्रखंड के करार गांव निवासी रामेश्वर भुईया के पुत्र छोटू कुमार के साथ हुई। चुकी बेटी का बाप गरीब था। इसलिये शादी धूमधाम से नही कर पा रहा था। संस्था द्वारा सहयोग कर आरती की शादी सम्पन्न करायी गई। विदाई के अवसर पर संस्था द्वारा नया घर बसाने हेतु लगभग सभी सामग्री दी गई। संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी आर्थिक रूप से कमजोर व असहाय वर्ग के बेटियों की शादी में हमेशा मदद करता है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य बाल विवाह,दहेज प्रथा व भ्रूण हत्या पर रोक लगाना है। इसके अलावे संस्था सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना चाहती है। मौके पर संस्था के जि...