पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के अध्यक्ष मनीष लोधा सचिव अमित चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम आनंद सबके लिये दीपावली के शुभ अवसर पर दिनांक 11 नवंबर 2020 को प्रातः 8:00 बजे शासन बेड़ा गांव एवं रुपडू गांव में 200 बच्चों के बीच दीया, बत्ती, तेल मिठाई, मिक्सचर,मैंगी एवं टॉफी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक आनंद केडिया थे। मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने कहा कि दीपावली पर्व पर सभी घरों में उजियारा हो और सभी इस पर्व को उत्साह व उमंग के साथ मनाए,इस दौरान के जरुरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। दीपावली के उपलक्ष पर मिले उपहार से बच्चो के चेहरे पर खुशी साफ पढ़ी जा सकती थी। मंच परिवार की ओर से वह उपस्थित सभी बड़े छोटे को दीपावली की शुभकामनाएं बांटी गईं। मंच पूर्व अध्यक्ष विष्णु प्रसाद, मयंक बुधिया राजेश अग्रवाल निखिल मंगल आशीष खेमका गौतम अग्रवाल अध्यक्ष मनीष लोधा सचिव अमित चौधरी अरुण बाजोरिया शिव टाटिया एवं शासन बेड़ागांव से शिवचरण रुको गांव से राजेश एवं कार्यक्रम संयोज...