पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलदीलिया कला में सावन पूर्णिमा के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामदास साहू और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कुलवंती देवी ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया।पूजा कमेटी के लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र व फुल माला देकर सम्मानित किया।श्री साहू ने कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को कलश कलश देकर रवाना किया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि भगवान शिव नाम से ही इंसान के समस्त पाप कट जाते हैं।हर शिवभक्त हर-हर महादेव का जयकारा बोलता है। इस जयकारे से मन,बुद्धि,विचार, कर्म,वाणी के सारे दोष नष्ट हो जाते हैं। शि का अर्थ है,पापों का नाश करने वाला,जबकि 'व' का अर्थ देने वाला यानी दाता। विज्ञापन भगवान शिव को 108 नामों से भी पूजा जाता है भगवान शिव को अर्द्धनारीश्वर भी कहा गया है।इस सृष्टि के आधार और रचयिता यानी स्त्री-पुरुष शिव और शक्ति के ही स्वरूप हैं।शिव-स्वरूप बताता है कि उन्हीं में ही सारी सृष्टि समाई हुई है।भग...