Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजमार्गप्राधिकरण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजनाओं की समीक्षा की

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन  मुख्यमंत्री ने 3 अप्रैल को  उद्घाटन और शिलान्यास  किए जाने वाली सड़क परियोजनाओं की पथ निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  श्री नितिन गडकरी 3 अप्रैल को 7 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और 14 सड़क परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे  सड़क निर्माण में पहाड़ों और जंगलों के  संरक्षण का विशेष ख्याल रखें  अच्छी सड़कें विकास का परिचायक होती है, इसलिए सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए ।   इसके साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर सड़कों का निर्माण हो जाना चाहिए । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज  पथ निर्माण विभाग और राष्ट्रीय भारतीय  राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई) के अधिकारियों  से समीक्षा बैठक में उन  सड़क परियोजनाओं की  विस्तृत जानकारी ली, जिसका 3 अप्रैल को उद्घाटन- शिलान्यास  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री  नितिन गडकरी करेंगे ।   झ...