पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के द्वारा चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन हेतु आवेदन करने की तिथि को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के द्वारा चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन हेतु आवेदन करने की तिथि को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। स्नातक स्तरीय सामान्य कोर्सों हेतु नामांकन हेतु आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2020 एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2020 निर्धारित की गई हैl ज्ञात हो कि पिछले वर्ष नामांकन हेतु कुल 13 हजार आवेदन आनलाइन समर्पित किए गए थे जबकि इस वर्ष अब तक कुल 18127 आनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैंl इस वर्ष अब तक जीएलए कॉलेज में 3177 जे एस कॉलेज में 1768 वाई एस एन एम कॉलेज में 1299 और एस एस जे एस एन कॉलेज में 1878 छात्रों ने नामांकन हेतु आनलाइन आवेदन समर्पित किया है। कोविड-19 महामारी के कारण छात्रों को ऑनलाइन नामांकन हेतु आवेदन करने में कठिनाई हो रही है जिसको देखते हुए छात्र हित में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को विश्वविद्यालय के द्वारा 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया हैl कुलसचिव के आदेशानुसार सूचनार्थ एवं प्रकाशन...