पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +9178979886793 खनन पदाधिकारी ने ईंट भट्ठों का किया औचक निरीक्षण, राजस्व जमा करने का दिया निर्देश जिले के विभिन्न अंचलों में दो दर्जन से अधिक चलंत अवैध चिमनी ईंट भट्ठों के विरूद्ध कार्रवाई के बाद अब जिला खनन विभाग स्थाई चिमनी ईंट भट्ठों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर चुकी है। इसे लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने आज हरिहरगंज अंचल के कई ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चालू ईंट सत्र 2022- 23 में ईंट निर्माण करने वाले सभी संचालकों को जिला खनन कार्यालय में अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व जमा करने में किसी तरह की उदासीनता बरतने वाले भट्ठों के संचालकों के विरूद्ध झारखंड लघु समानुदान अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। विज्ञापन इसमें जुर्माना के साथ कार्य स्थल को सील करने का भी प्रावधान है। उन्होंने सभी भट्ठा संचालकों को आवश्यक कागजातों के साथ किसी भी कार्यावधि में जिला खनन में अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन जमा करने को कहा है। निरीक्षण के ...