पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 राँची 2 नवंबर, 2020: विश्व हिंदू परिषद की ई-बैठक में विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव माननीय चंपत राय जी ने कहा अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के प्रथम चरण के तहत नींव निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। संतो के द्वारा पूर्व के मंदिर प्रारूप में परिवर्तन करते हुए उसके लंबाई, चौड़ाई व ऊंचाई में बढ़ोतरी की गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को 70 एकड़ जमीन मिलने के बाद मंदिर का स्वरूप बड़ा किया जा रहा है। नींव निर्माण के लिए भवन निर्माण विशेषज्ञों एवं विशेष अभियंताओं के द्वारा 1000 वर्ष से भी अधिक आयु वाले मंदिर निर्माण पर प्रस्ताव के निमित्त उसके आवश्यक चिंतन चल रही है। उन्होंने कहा श्री राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण हेतु मकर सक्रांति के पावन दिवस 15 जनवरी से माघ पूर्णिमा 27- 28 फरवरी तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 11 करोड़ हिंदू परिवारों को संपर्क करके भगवान श्रीराम के प्रति उनको समर्पण का भाव जगाए जाएगा। हिंदू समाज के एक भी घर ना छूटे, ...