पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन शहीद के परिजन हमारे पुलिस परिवार के ही सदस्य,कभी खुद को अकेला न समझें:एसपी शहीद संस्मरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय पुलिस लाइन स्टेडियम में कार्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डीआईजी राजकुमार लकड़ा व पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने भाग लिया.मौके पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों की समस्याएं भी सुनी गयी एवं उनके समाधान हेतु उन्हें आश्वस्त भी किया गया.वहीं कार्यक्रम में अब तक के कुल 23 शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को डीआईजी एवं एसपी ने शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया साथ ही दिनांक 1 सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक पूरे देश में शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी एवं झारखंड में शाहिद हुए कुल चार पुलिसकर्मियों का नाम पढ़ कर उनके आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन भी रखा गया.इस अवसर पर डीआईजी श्री लकड़ा ने कहा कि जवानों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता.उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी देश,राज्य व लोगों के लिए अपनी प्र...