पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पांकी प्रखंड के पंचायत अंबाबार के अपरमाडी ग्राम में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती लवली गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है जो हम सभी के जीवन को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त व समृद्ध बनाता है साथ ही हमारे अंदर छुपी प्रतिभा को भी सामने लाकर निखारने का एक अनुपम प्रयास भी है। निरंतर खेल का आयोजन गांव समाज में एकता स्थापित करती है। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिला कर इतिहास रचा है। उन्होंने पूरे विश्व में भारत का सम्मान को बढ़ाया है। उपस्थित खिलाड़ियों से उन्होंने कहा कि आज खेल में पैसा के साथ-साथ सूरत भी है इसलिए आप लोग खेल को अपना कैरियर बना कर भी खेल सकते हैं और निरंतर प्रयास से अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं सुदूरवर्ती इलाके से आने वाली रतनपुर की सुमंती कुमारी ने राज्य...