Skip to main content

Posts

Showing posts with the label करवाई

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं,कार्रवाई करने का दिया निर्देश

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया.इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने कोविड नियमों का पालन कर शारीरिक दूरी व फेस मास्क का उपयोग कर विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं.जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,पेयजल व राशन कार्ड से संबंधित मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गये.उपायुक्त ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है.उन्होंने जनता दरबार में ग्रामीणों से बेझिझक अपनी शिकायतें सामने लाने की बात कही.पांडु से आये संजय कुमार रजक ने उपायुक्त को बताया कि उनका 10 हज़ार रुपया मंटू सिंह पर बकाया था जब वो अपना बकाया मंटू सिंह से मांगने गये तो उनके द्वारा मारपीट किया गया.अतः उन्होंने उपायुक्त से आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर अनुरोध किया.इसी तरह रहमान मियां ने अपने लिये ट्राई साईकल की मांग की.इसी क्रम में पांडु से आये प्...

निजी वाहनों पर नेम प्लेट लगाने की है मनाही, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई:डीटीओ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  आर्मी,पुलिस,प्रेस,कोर्ट लिखे वाहनों पर होगा जुर्माना जिले के परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने कहा है कि झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने गाड़ियों के आगे आर्मी, प्रेस, पुलिस, प्रशासन जैसे बोर्ड लगाने को पूरी तरह प्रतिबंधित कर रखा है। वाहन के शीशे के भीतर भी किसी तरह के बोर्ड,पट्ट या किसी शब्द का उल्लेख नहीं किए जाने का आदेश पूर्व में ही जारी किया गया है लेकिन लोग उक्त निर्देशों का अनुपालन करते नजर नहीं आ रहे हैं अब ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।उनके द्वारा बताया गया कि  सरकार के परिवहन विभाग ने विधायिका, न्यायपालिका व कार्यपालिका के कई लोगों को नेम प्लेट व बोर्ड लगाने की छूट दी है। किसी भी परिस्थिति में नेम प्लेट होने पर रजिस्ट्रेशन नंबर ढंका नहीं होना चाहिए।नेम प्लेट का आकार 18 गुना छह इंच से अधिक नहीं होना चाहिए। विधायिका के लिए हरा, न्यायपालिक, वैधानिक आयोग, कार्यापालिका व केंद्रीय कार्यालय के लिए लाल व विधि व्यवस्था संधारण व प्रवर्तन पदाधिकारी के लिए नीला रंग ...