पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया.इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने कोविड नियमों का पालन कर शारीरिक दूरी व फेस मास्क का उपयोग कर विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं.जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,पेयजल व राशन कार्ड से संबंधित मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गये.उपायुक्त ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है.उन्होंने जनता दरबार में ग्रामीणों से बेझिझक अपनी शिकायतें सामने लाने की बात कही.पांडु से आये संजय कुमार रजक ने उपायुक्त को बताया कि उनका 10 हज़ार रुपया मंटू सिंह पर बकाया था जब वो अपना बकाया मंटू सिंह से मांगने गये तो उनके द्वारा मारपीट किया गया.अतः उन्होंने उपायुक्त से आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर अनुरोध किया.इसी तरह रहमान मियां ने अपने लिये ट्राई साईकल की मांग की.इसी क्रम में पांडु से आये प्रभाकर पांडेय ने पारसनाथ पांडे पर सार्वजनिक चापाकल में समरसेबल लगाकर उसका निजी रूप से उपयोग करने की शिकायत की.विज्ञापन
इसके अतिरिक्त आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया.
Comments
Post a Comment