Skip to main content

Posts

Showing posts with the label केसीसी योजना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पीएम किसान लाभूको को केसीसी ऋण का लाभ पहुंचाने में बैंक की रही है भूमिका निष्क्रिय

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  - केसीसी का लाभ लेने के लिए किसान हर रोज लगा रहे बैंक और प्रखंड कार्यालय की दौड़   किसानों को लाभ पहुंचाने को ले केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन उन योजनाओं को धरातल पर उतारने में बैंकों की सहयोगात्मक रवैया नहीं रही है। विश्रामपुर एटीएम शशि रंजन ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में जमा किए गए सभी आवेदन संग्रह कर प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंकों को भेजा जा रहा है। सभी बैंक जरूरतमंद किसानों को चिन्हित कर उनकी आवेदन की जांच करते हुए अच्छादित किसानों को ऋण देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। लेकिन रेहला एसबीआई पीएम किसान लाभूकों  को लाभ पहुंचाने में रुचि नहीं ले रहा।  एटीएम शशि रंजन ने बताया कि रेहला एसबीआई में आवेदन लेकर जाने के बाद यह कहा जा रहा है कि आवेदन को डस्टबिन में डाल दें अगर आप नहीं डालेंगे तो यह बैंक के द्वारा किया जाएगा इससे स्पष्ट होता है कि  प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना से अच्छादित किसानों को  केसीसी ऋण  का लाभ पहुंचान...

योग्य किसानों को केसीसी का लाभ देना सुनिश्चित करें:उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय के सभागार में कृषि,पशुपालन,गव्य विकास, सहकारिता,एवं मत्स्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई।पीएम किसान,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केसीसी, पशुपालन,गव्य विकास,एवं गव्य विकास आदि विभाग से संबंधित कार्यो की समीक्षा की गई।उपायुक्त श्री रंजन ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए सभी लाभुकों को लाभान्वित करने की बात कही साथ ही इन कार्यों में होने वाली परेशानी का निष्पादन करने का निदेश दिया।उन्होंने जिले के सभी योग्य कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केसीसी से जोड़ने की बात कही साथ ही उपायुक्त ने पिछले दिनों विशेष अभियान के तहत बैंकों में भेजे गये नये आवेदन के निष्पादनों की भी जानकारी ली इस दौरान उन्होंने पाया कि पिछले सात दिनों में एसबीआई द्वारा सिर्फ 39 केसीसी का निष्पादन किया गया है वहीं ग्रामीण बैंक की ओर से 170 केसीसी स्वीकृति प्रदान की गयी है।इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 24 आवेदनों का निष्पादन किया गया है।उपाय...