Skip to main content

Posts

Showing posts with the label .अपराध

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

राजधानी रांची से बड़ी खबर 1.25 करोड़ की लूट

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रांची- जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड में खूंटी के व्यव्सायी से सवा करोड़ रुपये लूट लिया है। घटना 6:30 बजे सुबह का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार में जा रहे व्यापारी से अपराधियों ने हथियार के बल पर 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लूट कर लिया। जानकारी के अनुसार खूंटी के बड़े व्यवसाई निकेश मिश्रा ओबरिया रोड रांची स्थित विजय साहू के मकान में किराए में रहते थें। आज सुबह 6:30 बजे के लगभग अपने कार में अपने 3 लोगों के साथ 1 करोड़ 25 लाख रुपैया लेकर किसी महाजन के यहां जमा करने जा रहे थें। विज्ञापन जैसे ही वह अपने घर की गली से कार से निकले ओबरिया रोड में वहां इंडिका सवार पांच अपराधी 2 कार में बैठे रहे और तीन ने  रिवाल्वर और पिस्टल की नोक पर कार को रुकवाया और सभी लोगों के कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। इधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर छानबीन में जुटी है। वहीं सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। बता दें जिस जगह घटना हुआ है महज 50 मीटर की दूरी पर टीओपी है।