Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गबन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

'महिला ने पीएम आवास की राशि नहीं मिलने पर किया हंगामा'

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 राशि नहीं मिलने से नाराज पीएम आवास लाभुक भानुमति कुंवर बीडीओ सोमा उरांव और पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक नरेंद्र मेहता को खरी खोटी सुनाई। लाभुक का जरही गांव की रहने वाली है। राशि नहीं मिलने से परेशान उक्त महिला अपने पुत्र दिवाकर पांडेय के साथ अपनी समस्या लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंची थी। उसने आरोप लगाया कि बीडीओ ने उसकी समस्या नहीं सुनी। उससे नाराज महिला ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। यह देख कुछ देर के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई। उसने आरोप लगाया कि रिश्वत के लिए उसे परेशान किया जा रहा है। उसने बताया कि दो महीने पहले ही पीएम आवास मिला है। उसके बाद योजना मद का 40 हजार रुपए का भी भुगतान पहले किस्त के तौर पर हुआ। उससे वह डोर लेवल तक काम की है। कर्मियों ने आवास की तस्वीर भी ली पर राशि नहीं दी गई। उधर बीडीओ ने कहा कि लाभुक का आरोप निराधार है। उसे योजनामद में जितनी राशि दी गई उसका काम नहीं की।