Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्तनपान दिवस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

विश्व स्तनपान दिवस का समापन समारोह संपन्न

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  समाज कल्याण की ओर से विभिन्न स्तरों पर स्तनपान के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में विश्व स्तनपान दिवस का समापन समारोह मनाया गया।इस दौरान उन्होंने स्तनपान के महत्व के विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्तनपान से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है साथ ही बच्चों के लिए यह विभिन्न तरह से फायदेमंद होता है।मौके पर मौजूद बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना सिन्हा के द्वारा भी स्तनपान के विषय पर प्रकाश डाला गया।इस दौरान उन्होंने कोरोना के मद्देनजर स्तनपान के दौरान क्या- क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए इस ओर भी प्रकाश डाला।सभागार में सेविकाओं के द्वारा धात्री माताओं के लिए विभिन्न प्रकार के भोजन की भी प्रदर्शनी की गयी।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका के साथ-साथ बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविका है उपस्थित थी। विज्ञापन  इधर , तेजस्विनी क्लब से जुड़े युवतियों द्वारा भी महिलाओं को स्त...