Skip to main content

Posts

Showing posts with the label छात्रवृत्ति

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सभी वर्ग के विद्यार्थियों को दे मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना का लाभ: आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयनित विघालयों को सीबीएसई से मान्यता हेतु करें आवेदन कोविड से बचाव के लिए शत प्रतिशत शिक्षकों का टीकाकरण करायें सुनिश्चित पलामू प्रमंडल के स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक में अध्ययन कर रहे सभी वर्ग के विघार्थियों को मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करायें। कोई भी विघार्थी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहनी चाहिए। यह बातें आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही। वे शिक्षा विभाग की प्रमंडलस्तरीय समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे।  आयुक्त ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना को लेकर गंभीरता जताते हुए योग्यताधारी विघार्थियों को शीघ्र लाभ देने का निदेश दिया। आयुक्त ने कोविड-19 के संभावित तीसरे लहर के मद्देनजर, खुद की बचाव एवं  बच्चों को संक्रमण से बचाव को लेकर सभी शिक्षकों को टीकाकरण कराने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने जिला शिक्षा उपनिदेशक एवं संबंधित जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निदेश दिया कि वे अपने संबंधित जिलों में शत प्रतिशत शिक्ष...