पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र लौकेश सिंह प्रतिनिधि पांकी +917979886793 //पांकी:-पांकी विधानसभा क्षेत्र के बान्दुबार में ठाकुर साहब यंग युवा क्रिकेट क्लब द्वारा कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का आगाज हुआ।जिसका मुख्य अतिथि समाजसेवी शैलेंद्र कुमार सिंह को उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने फूल का माला व पगड़ी पहना कर तथा शाँल ओढ़ाकर जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया।क्रिकेट टुर्नामेंट मैंच का उद्घाटन श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सबसे पहले ठाकुर साहब के तस्वीर पर पुष्प से श्रद्धा सुमन अर्पित कर तथा फीता काटकर व शाॅट लगाकर किया।उद्घाटन मैंच हरिओमनगर बनाम भरी के बीच खेला गया जिसमें हरिओमनगर ने जीत हासिल किया।मौके पर शैलेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा अवस्था में खेलकूद जरूरी है।खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से विकास होता है तथा रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।खेलकूद समाज को जोड़ने का काम करता है।यदि समाज से खेल को दुर कर दिया जाए तो हमारा समाज बिखर जाएगा।आज के भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खेल...