पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
लौकेश सिंह
प्रतिनिधि पांकी
+917979886793
//पांकी:-पांकी विधानसभा क्षेत्र के बान्दुबार में ठाकुर साहब यंग युवा क्रिकेट क्लब द्वारा कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का आगाज हुआ।जिसका मुख्य अतिथि समाजसेवी शैलेंद्र कुमार सिंह को उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने फूल का माला व पगड़ी पहना कर तथा शाँल ओढ़ाकर जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया।क्रिकेट टुर्नामेंट मैंच का उद्घाटन श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सबसे पहले ठाकुर साहब के तस्वीर पर पुष्प से श्रद्धा सुमन अर्पित कर तथा फीता काटकर व शाॅट लगाकर किया।उद्घाटन मैंच हरिओमनगर बनाम भरी के बीच खेला गया जिसमें हरिओमनगर ने जीत हासिल किया।मौके पर शैलेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा अवस्था में खेलकूद जरूरी है।खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से विकास होता है तथा रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।खेलकूद समाज को जोड़ने का काम करता है।यदि समाज से खेल को दुर कर दिया जाए तो हमारा समाज बिखर जाएगा।आज के भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खेल से लोगों में मेल- मिलाप,भाईचारा,सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है इसलिए जरूरी है कि हम खेल को प्रोत्साहित करें।इसमें आज के युवाओं का भविष्य भी छिपा है।साथ ही श्री ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र से भी धोनी और दीपिका कुमारी जैसे खिलाड़ी निकलें यही मेरा सपना है,और प्रतिभाशाली युवाओं की हर सम्भव मदद करने का प्रयास करूंगा।खेल समाज का अभिन्न अंग है।खेल मनोरंजन के साथ यह अपनी कला प्रदर्शन का मौका देता है।खेल में जीत-हार नहीं होता है,बल्कि रनर और वीनर होते हैं।जीतने वाले टीम के साथ-साथ हारने वाले टीम को भी सम्मानित किया जाता है।जो खेल में हारते हैं वो दूसरी बार जीतते भी हैं।खेल से शरीर को उर्जा मिलता है।युवाओं को उर्जावान बनने के लिए खेल में रुचि लेने का इन्होंने आवाह्न किया|। खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि आज आप बान्दुबार के इस छोटे से मैदान में टूर्नामेंट खेल रहे हैं,उम्मीद है कल जेएससीए और ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलें और पूरा क्षेत्र आप पर नाज करे।मौके पर मुर्शीद खान,मोजाहीर खान,बीरबल सिंह,अजय सिंह,हृदयानन्द सिंह,अजगुत सिंह,विनोद प्रप्रजापति,शंकर प्रजापति,पत्रकार पिन्टू सिंह,किशुन दयाल मेहता,प्रवीण यादव,आशिष,जितेन्द्र,मुकेश सोनी,सिद्धांत सिंह संतोष,दीपक मंडल,नबु मोची,बच्चू मोची,सत्येन्द्र सिंह सत्या,शाकिब खान,अग्रजीत सिंह ,ठाकुर साहब यंग युवा क्रिकेट कल्ब के सभी सम्मानित सदस्य सहित हजारों खेल प्रेम उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment