Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ऑनलाइन परीक्षा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

एन.एस.यू.आई की मेहनत रंग लाई। ऑनलाइन होगी परीक्षाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य का किया धन्यवाद।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 एन.एस.यू.आई की मेहनत रंग लाई। ऑनलाइन होगी परीक्षाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य का किया धन्यवाद। विज्ञापन कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य  यू.सी.मेहता को धन्यवाद दिया। विदित हो कि दो दिन पहले छात्रों की मांग पी जी एवं यु.जी की ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। आज कॉलेज ने छात्र हित मे फैसला लेते हुए सभी परीक्षाओं को ऑनलाइन लेने का फैसला लिया। नोटिस आने के बाद अभिवावकों एवं विद्यार्थियों में खुसी की लहर आ गयी। विद्यार्थियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह को कॉल कर के व्हाट्सप्प के जरिये धन्यवाद दिया। इंदरजीत सिंह ने कहा कि ये छात्रों की जीत है। एनएसयूआई लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिपेक्षता को मानने वाला संगठन है। संगठन बिना कोई जाति या धर्म देखे छात्र और समाजिक हितों के लिए काम करता है। सं...