Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उन्नमुखीकरण कार्यक्रम

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सी0आर0पी0एफ0 के जवानो को तम्बाकू उपयोग से होनेवाले दुष्प्रभाव व मानसिक स्वास्थ्य पर उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन चास कैम्प के सभागार में आयोजित किया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 कोटपा अधिनियम-2003 की धारा-4 के अन्तर्गत धूम्रपान मुक्त/तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। धारा-5 के अन्तर्गत सिगरेट एवंअन्य तम्बाकु उत्पादो के विज्ञापन पर प्रतिबंध है  आज दिनांक 29.10.2020 को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम व मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत कमान्डेन्ट सी0आर0पी0एफ 26 बटालियन श्री सुनील कुमार राही की अध्यक्षता में सी0आर0पी0एफ0 के जवानो को तम्बाकू उपयोग से होनेवाले दुष्प्रभाव व मानसिक स्वास्थ्य पर उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन चास कैम्प के सभागार में आयोजित किया गया।   कोटपा अधिनियम-2003 की धारा-4 के अन्तर्गत जिला परामर्शी मो0 असलम के द्वारा तम्बाकू के दुष्प्रभाव व कोटपा अधिनियम के विभिन्न धाराओ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कोटपा अधिनियम-2003 की धारा-4 के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित किया गया है, दोषी व्यक्ति 200 रू तक का जुर्माना हो सकता है।    धूम्रपान मुक्त/तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। धारा-5 के अन्तर्गत सिगरेट एवंअन्य तम्बाकु...