पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सी0आर0पी0एफ0 के जवानो को तम्बाकू उपयोग से होनेवाले दुष्प्रभाव व मानसिक स्वास्थ्य पर उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन चास कैम्प के सभागार में आयोजित किया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
कोटपा अधिनियम-2003 की धारा-4 के अन्तर्गत
धूम्रपान मुक्त/तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। धारा-5 के अन्तर्गत सिगरेट एवंअन्य तम्बाकु उत्पादो के विज्ञापन पर प्रतिबंध है
आज दिनांक 29.10.2020 को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम व मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत कमान्डेन्ट सी0आर0पी0एफ 26 बटालियन श्री सुनील कुमार राही की अध्यक्षता में सी0आर0पी0एफ0 के जवानो को तम्बाकू उपयोग से होनेवाले दुष्प्रभाव व मानसिक स्वास्थ्य पर उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन चास कैम्प के सभागार में आयोजित किया गया।
कोटपा अधिनियम-2003 की धारा-4 के अन्तर्गत
जिला परामर्शी मो0 असलम के द्वारा तम्बाकू के दुष्प्रभाव व कोटपा अधिनियम के विभिन्न धाराओ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कोटपा अधिनियम-2003 की धारा-4 के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित किया गया है, दोषी व्यक्ति 200 रू तक का जुर्माना हो सकता है।
धूम्रपान मुक्त/तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। धारा-5 के अन्तर्गत सिगरेट एवंअन्य तम्बाकु उत्पादो के विज्ञापन पर प्रतिबंध है
बोकारो जिला को धुम्रपान मुक्त जिला घोषित किया जा चुका है और जो कार्यालय सार्वजनिक स्थान की श्रेणी में आतें है जिन्हे धूम्रपान मुक्त/तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। धारा-5 के अन्तर्गत सिगरेट एवंअन्य तम्बाकु उत्पादो के विज्ञापन पर प्रतिबंध है दोषी व्यक्ति को 2-5 वर्ष का कारावास अथवा 1000-5000 रू का जुर्माना अथवा दोनो हो सकता है। धारा-6 ए0 व 6बी के अन्तर्गत सभी शिक्षण संस्थानो के 100 गज के दायरे में, नाबालिगों को तथा नाबालिगो द्वारा तम्बाकू के क्रय तथा विक्रय पर प्रतिबंध हैं, दोषी व्यक्ति को 200 रू तक का जुर्माना हो सकता है। धारा-7 के अन्तर्गत बिना विशिष्ट स्वासथ्य चेताविनयों के सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादो की बिक्री पर प्रतिबंध हैं, दोषी विनिर्माता को 2-5 वर्ष का कारावास अथवा 5000-10000 रू का जुर्माना अथवा दोनो हो सकता है तथा दोषी विक्रेताको 1-2 वर्ष का कारावास अथवा 1000-3000 रू का जुर्माना अथवा दोनो हो सकता है।Global Adult Tobacco Survey(GATS) 2 के अनुसार झारखण्ड में 38 प्रतिशत युवा किसी न किसी रुप में तम्बाकू का सेवन करते है, जिसमें 59 प्रतिशत पुरुष एवं 17 प्रतिशत महिलाए हैं। सिगरेट एवंअन्य तम्बाकू उत्पादों से होने वाले हजारों प्रकार की घातक बिमारियों यथा कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों आदि की बिमारी तथा असामयिक मृत्यु से संबन्धित जानकारी दी गई।
निजात पाने के उपाय
प्रशिक्षण में डा0 प्रशान्त कुमार मिश्रा मनोचिकित्सक सदर अस्पताल बोकारो द्वारा मानसिक रोग के आम लक्षण जैसे उदासी, चिडचिडापन, आत्मविश्वास की कमी, घुटन महसूस करना, आत्महत्या के विचारआना, बहुत ज्यादा उत्तेजित, खुशरहना, लगातार बोलना, ज्यादा खर्चकरना, नींद की कमी, असमान्य व्यवहार जैसे ज्यादा शक करना, सशन्कित रहना, अकेले में बुदबुदाना, कान में काल्पनिक आवाज सुनाई देना आदि व उससे निजात पाने के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र से सम्पर्क कर सकता है
प्रशिक्षण के अन्त में बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति तम्बाकू का उपयोग किसी न किसी रूप मे ंकर रहा है और वह छोडना चाहता है तो वह तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र से सम्पर्क कर सकता है उनकी इस आदत को छोडवाने में विभाग द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा।
इस अवसर पर कमान्डेन्ट सी0आर0पी0एफ 26 बटालियन श्री सुनील कुमार राही, मिथलेश कुमार,डा0 प्रशान्त कुमार मिश्रा मनोचिकित्सक, जिला परामर्शी श्री मो0 असलम, श्री मुकेश कुमार व छोटे लाल दास उपथित थे।
Comments
Post a Comment