पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
बच्चे केवल किताबी कीड़ा नहीं अपितु उनमें बहुआयामी व्यक्तित्व निर्माण हमारा लक्ष्य --डॉक्टर जी. एन. खान
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 एम. के. डीएवी पब्लिक स्कूल मेदनीनगर में 17 जुलाई की शाम पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप में बच्चों ने वर्चुअल रूप में अपनी प्रतिभा दिखाई । एलकेजी से द्वादश तक के छात्र 6 सदनों में विभक्त होकर अनेक प्रतियोगिता में भाग लिया । एलकेजी , यूकेजी के छात्र अंग्रेजी भाषण में प्रतिभागी थे जिसमें प्रथम स्थान तन्मय पांडे, दिव्यांश , विनायक, जाहनवी ,शांभवी व रूद ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान रोहित ,प्रेरणा अक्षरा मानव को तृतीय स्थान त्रिनिबब् आभासी को मिला आराध्या व वैभव का चयन संताना पुरस्कार के लिए हुआ। हिंदी भाषण में रीतिका आद्या व कुशाग्र प्रथम अंशिका रिधिमा,वैभवी द्वितीय अभिनव प्ररिणति, मानवी को तृतीय स्थान मिला अन्विता एंजेल ,निहित का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए हुआ । विज्ञापन मृत्तिका कला में समद, अद्विका,आरव प्रथम स्थान नवनीत अनारिया ,अभिकेश, द्वितीय कुमारी आराध्या, आर्यन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ आदित्य तेजस्वी, मोइनुद्दीन एंव हर्षिता का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए...