पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी है. 'वन नेशन वन राशन कार्ड' के तहत अब लाभार्थी सितंबर महीने से अपने पसंद के राशन डीलर के यहां से राशन उठा पाएंगे. यानी अब आप राशन के डीलर को अपनी इच्छा के अनुसार बदल सकते हैं. इसे लेकर सरकारी ज्ञापन जारी किया गया है. इसक अनुसार, दूसरे डीलर के राशन कार्डधारी भी अगर आपके पास राशन लेने के लिए आए तो उसे हर हाल में राशन देना है. विज्ञापन दरअसल, रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद बिलुंग की ओर से जिले के सभी राशन कार्डधारियों को इसके लिए निर्देश दिया जा चुका है. अब कोई डीलर राशन देने में आना कानी करे तो अब लाभुकों के पास यह ऑप्शन रहेगी कि वे ऐसे डीलरों के पास से राशन उठाना ही बंद कर देंगे. इस व्यवस्था के तहत अगर किसी एक राशन डीलर के पास उसके निर्धारित लाभुकों से अधिक लाभुक राशन लेने के लिए पहुंचते हैं, तो ऐसे डीलर को जिला प्रशासन के आपूर्ति विभाग द्वारा राशन उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि सभी को आसानी से राशन मिल सके. इस आदेश के जारी होने के बाद अगर कोई डीलर राशन दे...