Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बजट सत्र

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बालू का मुद्दा गुरुवार को भी छाया रहा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बालू का मुद्दा गुरुवार को भी छाया रहा। दूसरी पाली में श्रम, उद्योग और ऊर्जा के अनुदान मांग पर चर्चा हुई। अनुदान मांग पर लाये गए कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने बालू के मसले पर सरकार को घेरा। रामचंद्र चंद्रवंशी ने बालू के मुद्दे पर सरकार को घेरा।  रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि उनके इलाके में हर रोज सैकड़ों ट्रक बालू लेकर यूपी जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये खुलेआम कानून का उल्लंघन है। रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि जब ट्रकों को रोका जाता है तो वे ऐसे लोगों का नाम लेते हैं सदन के अंदर जिसका जिक्र करना अच्छा नहीं होगा। रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को इसी सदन में घोषणा की थी कि बालू की नीलामी प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी। सवाल उठता है कि जब नीलामी हुई ही नहीं तो बालू की ढुलाई कैसे हो रही है।

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा जारी है।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा जारी है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही तख्तियां लेकर BJP विधायक वेल में आ गए। वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। स्पीकर उनसे वापस जाने का आग्रह करते रहे लेकिन वे नियोजन नीति पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करते रहे।  विज्ञापन हंगामे के बीच स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने प्रश्नकाल को जारी रखने की कोशिश की। उन्होंने दो-तीन अनुपूरक और बाद में तारांकित सवाल लेने की कोशिश भी की। सवाल की बारी आने पर BJP विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कि निकम्मी सरकार से कोई प्रश्न नहीं करना चाहता हूं क्योंकि ये जवाब नहीं दे सकती है। जबकि अनंत ओझा ने कहा कि जो उत्तर आ रहा है वो जनता को धोखा देने वाला है।