पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन बोकारो इस्पात संयंत्र विस्थापितों के लिए चिन्हित भूमि का अन्य व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण का मामला उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने दिया अल्टीमेटम,अतिक्रमण मुक्त नहीं करने पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई बोकारो इस्पात संयंत्र के गृह प्रखंड से प्रभावित विस्थापित परिवारों को बसाने हेतु डी.पी.एल.आर बोकारो द्वारा अर्जित पुनर्वास भूमि पर विभिन्न व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण करने की सूचना प्राप्त हो रही है। इस पर उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने मंगलवार को अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों से अपील किया है कि वह बोकारो इस्पात संयंत्र अंतर्गत पुनर्वास भूमि पर निर्माण किए गए संरचनाओं/अतिक्रमण को एक सप्ताह के अंदर स्वयं हटा ले, अन्यथा जे.पी.एल.ई एक्ट अंतर्गत अतिक्रमणकारियों पर अतिक्रमण वाद दायर कर पुलिस बल/दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त कर अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा बलपूर्वक हटाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण हटाने पर हुए खर्च की वसूली भी अतिक्...