पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच एवं उनके खिलाफ़ की गई अब तक की कार्रवाई की मांगी रिपोर्ट 14 सितंबर तक रिपोर्ट सौंपने का दिया निर्देश उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनके संबंधित क्षेत्र अंतर्गत सभी थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच करने एवं कालाबाजारी को रोकने हेतु निर्देश दिया था। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही खाद की बिक्री सुनिश्चित करवाने की बात कही थी इसके लिए लगातार छापामारी करते रहने का भी निर्देश दिया था।इसी को लेकर उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच एवं उनके खिलाफ़ किया गया अब तक की कारवाई का विस्तृत रिपोर्ट 14 सितबंर तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है ताकि आगामी बैठक में इसकी समीक्षा की जा सके।