Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पूल निर्माण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

टंडवा की मां कहाने वाली धरासाई गेरुआ पुल की करुण पुकार क्या भूल हुई, हमसे क्या भूल हुई जो हम को यह सजा मिल रहा है।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 गेरुआ पुल के टूटने से टापू बना टंडवा, रेंग रही है लोगो की जिंदगी अजीत कुमार सिन्हा/विजय शर्मा  टंडवा की लाइफ लाइन और मां कहाने वाली गेरुआ पुल पिछले सात माह से धरासाई अवस्था में पड़ा हुआ है। टंडवा वासियो के लिए इस पुल की बड़ी अहमियत थी। बीमार को अस्पताल ले जाने के लिए, बच्चो को स्कूल तक पहुंचने के लिए, लोगो को एक स्थान से दूसरे स्थान आने जाने के लिए। प्रत्येक काम के लिए गेरुआ पुल ने अपने सीने पर टंडवा के लोगो के लिए हर भार झेलते हुए आखिरकार अपना दम तोड़ दिया। आज धरासाई अवस्था में गेरुआ पुल की यह करुण पुकार.....हमसे क्या भूल हुई, जो ये सजा हमको मिली' यह आज किसी को सुनाई नही पड़ती। जिसका खामियाजा यहां के लोगो को भुगतना पड़ रहा है। भारत सरकार की दो नवरत्न कंपनियां सीसीएल और एनटीपीसी के होते हुए भी टंडवा के लोग पिछले सात माह से टापू पर निवास करने वालो की तरह अपनी जिंदगी जीने को विवश हैं। टंडवा की लाइफ लाइन गेरुवा पुल के धरासाई हो जाने के कारण यह समस्या खड़ी हुई है। बीते 14 मार्च को भारी बारिश में गेरुवा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद आ...