Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुल निर्माण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

प्रखंड मुख्यालय डंडई अंतर्गत बैरियादामर गांव मे नहर पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 डंडई: प्रखंड मुख्यालय डंडई अंतर्गत बैरियादामर गांव मे नहर पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बैरियादामर गांव के ग्रामीण सुल्तान अंसारी ने बताया की सिंचाई विभाग द्वारा पुल बनाने का आश्वासन दिया गया था मगर आज तक पुल नहीं बन सका। उन्होंने आरोप लगाया की कुछ वर्ष पूर्व नहर पार करने के क्रम में उनके बच्चे की डूब कर मौत हो गई थी। विज्ञापन ग्रामीण मनोज बैगा ने बताया की पनघटवा डैम से पानी छोड़ने के बाद नहर में तेज गति से पानी बहने लगता है जिससे अक्सर ग्रामीण आशंकित रहते हैं की उनके बच्चे के साथ कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। ग्रामीण विनोद राम ने बताया की फुल नहीं होने से उक्त टोले के ग्रामीण काफी लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्ते से प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं। उक्त टोले के ग्रामीण आशिक अंसारी ने बताया कि नहर पर पुल बनाने को लेकर कई बार ग्रामीणों द्वारा आवाज उठाया गया परंतु स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा कभी भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गय...

अवसाने पर बने नए पुल को लेकर लापरवाही

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिला और लातेहार जिला को जोड़ने वाला अवसाने और केचकी के बीच कोयल नदी पर बना पुल ठेकेदार और पदाधिकारी की लपरवाही के कारण पुल तैयार होने के बावजूद भी यहां के आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ठेकेदार पुल तैयार होने के बाद यहां से अपना सारा कार्य व्यवस्था कहीं और ले जाने के कारण यहां का कार्य अधूरा पड़ा है प्रशासन से आग्रह है कि ठेकेदार पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए अधूरे काम को जल्द से जल्द पूरा कराने की कृपा करें नदी का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ने लगा है दो जिलों के आम जनता को कई वर्षों से अधूरे पुल के कारण कठिनाइयों का काफी सामना करना पड़ रहा है सभी से निवेदन है कि जितना जल्दी हो सके इस पुल के ऊपर आवागमन प्रारंभ किया जाए निवेदक:- समस्त पलामू एवं लातेहार की आम जनता विज्ञापन

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश ठाकुर के नेतृत्व में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता ताहिर अंसारी रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर धुरकी प्रखंड के बालचौरा मे पुल निर्माण का कार्य कराने का मांग

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश ठाकुर के नेतृत्व में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता ताहिर अंसारी कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर ओबेदुल्लाह हक अंसारी ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर धुरकी प्रखंड के बालचौरा मे पुल निर्माण का कार्य कराने का मांग किया है। इस दौरान मंत्री मिथलेश ठाकुर ने स्वयं मुख्यमंत्री से कहा की भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित झारखंड से सीधे छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला धुरकी प्रखंड के बालचौरा मे पुल निर्माण कार्य एनओसी के अभाव में बंद हो गया है। जिसे वन विभाग से शीघ्र एनओसी पीडब्लूडी विभाग को दिया जाए और उक्त पुल निर्माण जल्द से जल्द हो। साथ ही यूपी के अमवार में बन रहे डैम के कारण धुरकी प्रखंड के शुरू,परासपानी,खुटिया, भुम्फोर गांव भी डूब  छेत्र में आ रहा है। यहां के लोगों के लिए मुआबजा का भी मांग किये। इस मौके पर  नेता ताहिर अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओबेदुल्लाह हक अंसारी ने मुख्यमंत्री को ध...

पुल निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, काम रोका

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 प्रखंड के झोतर गांव स्थित कजरमरा टोला के दानरो नदी में पुल निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पहुंच कर जमकर हंगामा किया। साथ ही उसके निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया। उक्त योजना ग्रामीण विकास विभाग से बनवाया जा रहा है। हंगामा कर रहे ग्रामीण सीताराम चौधरी, लाल बिहारी चौधरी, भिखारी चौधरी, सुरेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, विनोद चौधरी, संतोष चौधरी, दिनेश ठाकुर, संजय राम, अरुण राम, दुलारी चौधरी, सुदामा चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, अखिलेश चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। संवेदक की ओर से पुल के निर्माण में मिट्टी मिला हुआ गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। वहीं पुल के दोनों तरफ बने डायवर्सन के बीच में बिना पिच कराए ही ढलाई कराया जा रहा है। उससे पुल बहुत जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकता है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दानरो नदी में पुल निर्माण नहीं होने से हम लोगों को आवागमन सहित बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पिछले कई वर्षों से लगाता...

गढ़वा प्रखण्ड के अन्तर्गत कोरवाडीह पंचायत में लगमा पोटमा गांव आता है लगमा पोटमा ग्रामवासी को अपने पंचायत भवन में जाने के लिए एक नदी अवरोध उत्पन्न करता है तथा पंचायत भवन जाने के लिए लगमा पोटमा गांव से कोई रास्ता नहीं है और नाही नदी में पुल है जिसे लगमा पोटमा ग्रामीणों को पंचायती लाभ से वंचित हैं।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 गढ़वा प्रखण्ड के अन्तर्गत कोरवाडीह पंचायत में लगमा पोटमा गांव आता है लगमा पोटमा ग्रामवासी को अपने पंचायत भवन में जाने के लिए एक नदी अवरोध उत्पन्न करता है तथा पंचायत भवन जाने के लिए लगमा पोटमा गांव से कोई रास्ता नहीं है और नाही नदी में पुल है जिसे लगमा पोटमा ग्रामीणों को पंचायती लाभ से वंचित रह जाते हैं अपने पंचायत भवन कोरवाडीह जाने के लिए हमें 10 किलोमीटर चिरौजीया होते हुए अपने पंचायत भवन जाना पड़ता है लगमा पोटमा गांव को पंचायत कोरवाडी से अलग कर एक अलग पंचायत का गठन किया जाता है कि लगमा पोटमा ग्राम वासियों को पंचायती राज की सुविधा आसानी से ले सके पंचायत निर्वाचन 2020 के अवकाश में परिसीमन और पूर्ण संख्या का कार्य करने हेतु राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड रांची के अधिसूचना संख्या2139 द्वारा प्रशासनिक इकाई के सीमा परिवर्तन की अंतिम तिथि 3112 2020 तक की गई है कोरवाडीह पंचायत का परिसीमन जांच कर लगमा पोटमा गांव को अलग किया जाए।

डोमिनी नदी में पुल नहीं होने से बरसात के दिनों में जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं ग्रामीण

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 अरंगी पंचायत में बहेरवा गांव के डोमिनी नदी में पुल नहीं रहने के कारण ग्रामीण जनता आज इस बरसात में कमर भर पानी में उतर कर नदी को पार करने को मजबूर है। वहीं स्थानीय निवासी लियाकत हुसैन ने बताया कि पिछले 2 साल पहले दो आदमी एवं कुछ बैलों की नदी पार करने के दरमियान जाने चली गयी। अगर किसी व्यक्ति का बरसात के दिनों में तबियत खराब हो जाता है तो पुल नहीं रहने के कारण उसका सही ढंग से इलाज नहीं हो पाएगा, जिससे उसकी मृत्यु भी हो सकती है। इस समस्या से अवगत कराते हुए अपने स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही, सांसद बीडी राम एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास से कई बार पूल बनवाने को लेकर आवेदन दिए, बावजूद पुल का निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे लोग वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन से आग्रह करते हैं कि इस समस्या से हम सभी ग्रामीण जनता को निजात दिलावें।