पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पलामू मेंं चार लेन सड़क निर्माण से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का और होगा आगमण आयुक्त ने सपरिवार श्री बंशीधर मंदिर एवं माँ चतुर्भुजी मंदिर केतार में की पूजा-अर्चना आयुक्त श्री जटा शंकर चौधरी आज सपरिवार श्री बंशीधर नगर मंदिर एवं भवनाथपुर के केतार स्थित माँ चतुर्भुजी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। साथ ही पलामू प्रमंडल सहित संपूर्ण राज्य में अमन-चैन, सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री बंशीधर नगर एवं केतार मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में आयुक्त ने कहा कि मंदिर पौराणिक है। यहां स्थानीय लोग सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं का आगमण होता है। इन मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। श्री बंशीधर नगर में पूजा-अर्चना के बाद श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र चौबे ने आयुक्त को श्री बंशीधर जी की तस्वीर प्रदान कर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने आयुक्त को श्री बंशीधर जी का प...