Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वसंत पंचमी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में उपकार क्लब, पूजा पंडाल, चुटिया राम मंदिर के प्रांगण में भोग वितरण किया गया।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में उपकार क्लब, पूजा पंडाल, चुटिया राम मंदिर के प्रांगण  में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल और उपकार क्लब  के अध्यक्ष अनिल सिंह के द्वारा भोग वितरण किया गया।  मालूम हो कि यहां 1926 से लगातार  पूजा अर्चना किया जा रहा है एवं विधिवत सरस्वती पूजन के पश्चात गुरूवार को भोग का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में 2000 के आसपास लोग शामिल हुए और मां सरस्वती का प्रसाद ग्रहण किया।  झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना से हर मुश्किल कार्य सफल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती का भोग ग्रहण करने पर भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मां सरस्वती अपने भक्त को विद्या, बुद्धि, सुख, समृद्धि सभी चीजों में आगे रखती है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को मां सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से   अनिल सिं...

श्रद्धालुओं की श्रद्धा को नमन:- उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री.

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 बसंत पंचमी के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा मंदिर निरीक्षण के क्रम में मिथिलांचल से विशेष कांवर लेकर बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले तिलकहरुए श्रद्धालुओं के साथ भजन कीर्तन का आनंद लेकर उनके बीच सप्रेम उपहार स्वरूप धोती का वितरण किया गया। साथ ही उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं एवं होने वाली समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान मौके पर उपस्थित बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव व उनकी धर्मपत्नी एवं प्रशिक्षु आई.ए.स श्री संदीप मीणा ने देवतुल्य श्रद्धालुओं के बीच सप्रेम धोती का वितरण किया।  इसके अलावे मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ का अनुमान लगाते हुए पहले से हीं सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं की कतार ज्यादा दूर तक न जाय व लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ...

‘‘आओ, चलें शिव की ओर’’ पुस्तक का विमोचनस्थानः दी कार्निवाल हॉल

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 कालखंड के प्रथम शिव शिष्य श्री हरीन्द्रानन्द जी द्वारा विरचित आध्यात्मिक पुस्तक ‘‘आओ, चलें शिव की ओर’’ का विमोचन वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर डीबडीह के ‘दी कार्निवाल हॉल’ राँची में किया गया। पुस्तक का विमोचन श्री डी॰ के॰ सिन्हा, भूतपूर्व जस्टिस, झारखण्ड उच्च न्यायालय के द्वारा किया गया। लेखक श्री हरीन्द्रानन्द जी ने पुस्तक की आध्यत्मिक व्याख्या में कहा है कि बनो तो शिव, रहो तो शिव और जियो तो शिव। इन्होंने कहा कि पुस्तक लिखना मेरे लिए असंभव-सा था क्योंकि विगत चार दशकों से अहर्निश मैंने शिव गुरु कार्य किया और सरकारी सेवा में भी रहा। कोरोना काल की आपदा को महादेव ने मेरे लिए अवसर में बदल दिया। पूरे देश दुनियां में हुए लॉकडाउन ने मुझे मनचाहा समय दे दिया। ‘‘आओ, चलें शिव की ओर’’ पुस्तक निःसंदेह मेरे द्वारा लिखी नहीं गई है, बल्कि किसी ने मुझे कलम थमा दी और वह अविरल चल पड़ी। नतीजा आपके सामने है।  ‘आओ, चलें शिव की ओर’ पुस्तक की प्रकाशक श्रीमती अनुनीता ने कहा कि सामान्यतः किताबें प्रकाशक और लेखक को समृद्व करती हैं पर ‘‘आओ, चले...