पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
बसंत पंचमी के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा मंदिर निरीक्षण के क्रम में मिथिलांचल से विशेष कांवर लेकर बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले तिलकहरुए श्रद्धालुओं के साथ भजन कीर्तन का आनंद लेकर उनके बीच सप्रेम उपहार स्वरूप धोती का वितरण किया गया। साथ ही उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं एवं होने वाली समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान मौके पर उपस्थित बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव व उनकी धर्मपत्नी एवं प्रशिक्षु आई.ए.स श्री संदीप मीणा ने देवतुल्य श्रद्धालुओं के बीच सप्रेम धोती का वितरण किया।
इसके अलावे मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ का अनुमान लगाते हुए पहले से हीं सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं की कतार ज्यादा दूर तक न जाय व लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाबा मंदिर आने वाले सभी देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा महैया कराई जाए।
Comments
Post a Comment