पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 एक घंटे रेल यातायात प्रभावित, शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन पर हटा जाम बरवाडीह :- ट्रेन ठहराव की माँग लेकर स्थानीय लोगों ने बरवाडीह रेलवे स्टेशन में चक्का जाम किया। इस दौरान एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और आरपीएफ के जवानों के बीच कई बार तनातनी भी हुई। बाद में रेल अधिकारियों के शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन पर जाम हटाया गया। प्रदर्शनकारियों ने 15 दिनों में ठहराव सुनिश्चित नहीं किये जाने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है। विदित हो कि सीआईसी रेल खंड में सवारी ट्रेनों का परिचालन होने के बावजूद बरवाडीह, छिपादोहर औऱ केचकी रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से स्थानीय लोग लगातार ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लातेहार ज़िले मुख्यालय में भी एक को छोड़कर अन्य ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को बरवाडीह रेलवे स्टेशन में संयुक्त एकता मंच के बैनर तले विभिन्न पंचायतों से आए लग...