Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जमीन विवाद

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पांकी प्रखंड के नौडीहा में दो पक्षों में चल रहा जमीन विवाद

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793  पांकी प्रखंड के नौडीहा में दो पक्षों में चल रहा जमीन विवाद... इसी बीच बुधवार की सुबह लाठी डंडे से लैस एक पक्ष के सैकड़ों लोग हल बैल की सहायता से खेतों कर रहे जुताई। एक पक्ष के लोग डरकर भागे व पहुंचे थाने , मौके पर पहुंची पांकी पुलिस। पांकी थाना क्षेत्र के नौडीहा की घटना। विज्ञापन

जोजोबेड़ा में दो पक्षों में मारपीट

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  गोविदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा ने जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर हंगामा हुआ। स्थिति इतनी बिगड़ी की मौके पर त्वरित राहत बल को बुलाना पड़ा। यहां विवाद अधिवक्ता और स्थानीय लोगों के बीच जमीन को लेकर है। जमीन पर रविवार शाम कुछ लोगों के द्वारा लोहे का ढांचा खड़ा कर दिया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने ढाचा को तोड़ दिया इस घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। एक दूसरे पर पथराव किया। सूचना मिलते ही गोविदपुर और बिरसानगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों तरफ तनाव को देखते हुए त्वरित राहत बल को बुलाया गया। देर रात तक यहां पुलिस वहां तैनात रही। हालांकि गोविदपुर थाना प्रभारी रंजीत ने बताया मारपीट के पहले पुलिस पहुच गई।

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीण गोलबंद

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 कर्रा  थाना क्षेत्र के ग्राम बिनगांव में लग रहे कृषि बाजार की जमीन को चलडान्डू गांव निवासी अल्बर्ट मिज के नाम पर बंदोबस्ती करने को लेकर रविवार को ग्रामीण गोलबंद हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश जताते हुए बिनगांव कृषि बाजार की जमीन को लेकर की गई बंदोबस्ती को रद करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कर्रा-लोधमा मुख्य पथ के किनारे लगने वाला बिनगांव कृषि बाजार किसानों के लिए अहम स्थान है। यहां से सैकड़ों किसानों की आजीविका जुड़ी हुई है। प्रशासन द्वारा उक्त जमीन की बंदोबस्ती चलडान्डू गांव निवासी अल्बर्ट मिज के नाम से कर दी गई है। इसे लेकर ग्रामीणों ने 18 अक्टूबर 2016 को उपायुक्त कार्यालय एवं पांच सितंबर 2017 को अंचल कार्यालय कर्रा में जमीन की बंदोबस्ती रद करने के लिए आवेदन दिया था। बावजूद इसके प्रशासन इस संबंध में कतई गंभीर नजर नहीं आ रहा है। वहीं वर्तमान समय में अल्बर्ट मिज उक्त जमीन पर घेराबंदी कर घर बनाने की योजना बना रहा है। साथ ही प्रशासन द्वारा निरंतर बिनगांव कृषि बाजार को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्र...

जमीन विवाद में मारपीट, दो बाइक फूंकी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में शनिवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर श्रवण राय और उसके साथी अंशु कुमार की पिटाई कर दी। दोनों बाइक छोड़कर किसी तरह जान बचाने के लिए भाग गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की बाइक में आग लगा दी। श्रवण ने कार्रवाई के लिए थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर श्रवण राय ने बताया कि वह देवघर के पालोजोरी का रहने वाला है और उसके मामा का घर बाबूपुर में है। श्रवण का कहना था कि शिवलाल राय का गांव के बाहर होटल है जिसमें वह गांजा बेचता है। उसने इसका विरोध किया जिसके कारण आरोपित ने उस पर हमला कर दिया। साथ ही आरोपित के शोर मचाने के कारण गांव के अन्य लोग भी आ गए। सभी ने मिलकर उन दोनों के साथ मारपीट की। किसी तरह दोनों वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद आरोपितों ने उन दोनों की गाड़ियों में आग लगा दी। वहीं दूसरे पक्ष के शिवलाल का कहना है कि श्रवण ने गांव के समीप परती जमीन ...

जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में युवक घायल

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  प्रखंड मुख्यालय लवाही रोड यादव टोला में जमीन विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम भरदुल यादव की जमकर पिटाई की गई एवं धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल भरदुल यादव ने बताया कि बसंत यादव, संतोष यादव, चंद्रवती कुंवर का अपने खेत पर मेरी चाची सोमरिया देवी के साथ पानी पटवन को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसपर उनलोगों ने सोमरिया देवी को गाली गलौज करते हुये लड़ाई करने लगे। जिसे देख वे बीच-बचाव करने पहुंचे और दोनों को समझाने लगा। इसी बीच बसंत यादव, संतोष यादव, चंद्रवंती कुंवर ने मुझ पर हसुआ, चाकू आदि से हमला कर दिया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गया।  वही मारपीट होते देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी थाना को दी। प्रभारी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी लेते हुये भरदुल यादव को इलाज के लिए मेराल अस्पताल भेज दिया।