पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
कर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बिनगांव में लग रहे कृषि बाजार की जमीन को चलडान्डू गांव निवासी अल्बर्ट मिज के नाम पर बंदोबस्ती करने को लेकर रविवार को ग्रामीण गोलबंद हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश जताते हुए बिनगांव कृषि बाजार की जमीन को लेकर की गई बंदोबस्ती को रद करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि कर्रा-लोधमा मुख्य पथ के किनारे लगने वाला बिनगांव कृषि बाजार किसानों के लिए अहम स्थान है। यहां से सैकड़ों किसानों की आजीविका जुड़ी हुई है। प्रशासन द्वारा उक्त जमीन की बंदोबस्ती चलडान्डू गांव निवासी अल्बर्ट मिज के नाम से कर दी गई है। इसे लेकर ग्रामीणों ने 18 अक्टूबर 2016 को उपायुक्त कार्यालय एवं पांच सितंबर 2017 को अंचल कार्यालय कर्रा में जमीन की बंदोबस्ती रद करने के लिए आवेदन दिया था। बावजूद इसके प्रशासन इस संबंध में कतई गंभीर नजर नहीं आ रहा है। वहीं वर्तमान समय में अल्बर्ट मिज उक्त जमीन पर घेराबंदी कर घर बनाने की योजना बना रहा है। साथ ही प्रशासन द्वारा निरंतर बिनगांव कृषि बाजार को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि वे जान दे देंगे पर जमीन नहीं छोड़ेंगे।
Comments
Post a Comment