Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रमाण पत्र

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बिधायक ने किया शिविर लगाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधान सभा क्षेत्र के विधायक कमलेष कुमार सिंह ने उपायुक्त को पत्र लिखकर हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज ,हरिहरगंज व पिपरा प्रखंडों में षिविर लगाकर दिव्यांगता प्रमण पत्र निर्गत कराने की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि जिला मुख्यालय से उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों की दूरी 90 से 100 किलो मीटर है। साथ ही आवागमन के साधनों की भी काफी कमी है। दिव्यांगों को जिला मुख्यालय तक आना जाना काफी कश्टकर है। इसके अलावा दिव्यांगों को षारिरिक मानसिक व आर्थिक रुप से भी भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि दिव्यांग अपना प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहे हैं। जिससे उन्हें स्वामी विवेकानंद निषक्त पेंषन योजना समेत अन्य लाभ से भी बंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने प्रखंड स्तर पर षिविर लगाकर दिव्यांगों का प्रमाण पत्र निर्गत करना जरुरी बताया है। जिससे वह सरकारी लाभ से वंचित न रहें।