Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिगुल जेटेट

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

युवाओं ने फूंका बिगुल जेटेट के आयोजन को लेकर चलाया ट्विटर पर कैम्पेन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज 9 जून को 11बजे से झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित कैम्पेन  जेटेट आयोजन को लेकर प्रशिक्षित शिक्षकों ने अपने ट्विटर हैंडल से जबरदस्त ट्वीट किया।पूरे झारखंड से युवाओं की टीम ने इसमें हिस्सा लिया और सरकार से जल्द जेटेट के आयोजन की मांग की।विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से इस कैम्पेन को चलाया गया।इनकी मुहिम में पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने भी इनके सहयोग में ट्वीट किया।युवकों की मांग है कि 2016 के बाद झारखंड में जेटेट का आयोजन नहीं हुआ है जबकि इस बीच 6 लाख से अधिक युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया हैं।झारखंड में तकरीबन शिक्षा विभाग में 1 लाख से अधिक पद रिक्त है जिन्हें भरकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था लागू की जा सकती है। कैम्पेन में भाग ले रहे युवाओं ने अपना जोश ओ खरोश दिखाया और बताया कि हमारी मांगों पर सरकार गम्भीरता पूर्वक विचार करें औए जल्द जेटेट का आयोजन करवाए।अन्यथा चरणबद्ध तरीके से।आंदोलन चलाने को हमसभी बाध्य होंगे।