Skip to main content

Posts

Showing posts with the label निवेश

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आप सभी को झारखण्ड में निवेश करने हेतु आमंत्रित करता हूँ..हेमन्त सोरेन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन उद्योग विभाग द्वारा ताज पैलेस नई दिल्ली में आयोजित स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर झारखण्ड में निवेश की संभावनाओं से देश भर के उद्योगपतियों को अवगत कराया। झारखण्ड औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 से रूबरू हुए उद्योगपति सरकार का लक्ष्य राज्य के पिछड़े स्थानों में औद्योगीकरण का विस्तार करना है झारखण्ड को विकास के पथ पर ले जाने के लिए आईये हम मिलकर भूमिका तय करें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड में वो सभी आवश्यक एवं मूलभूत सुविधायें मौजूद हैं, जो एक उद्योग की स्थापना के लिये जरुरी होती हैं। झारखण्ड में किसी भी चीज की कमी नहीं है। कमी है, तो बस उन्हें तराशने की, उनका वैल्यू एडीशन करने की। अगर हम अपने राज्य में मौजूद संसाधनों का वैल्यू एडीशन कर पायें तो झारखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर पायेंगें और इसमें उद्योग जगत के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वे आज उद्योग विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा ताज पैलेस, नई दिल्ली में आयोजित स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस...