पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 कृषि और ग्रामीण विकास हेतु सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारें बैंक, योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं करने वाले बैंकों पर होगी कारवाई- उपायुक्त गरीब एवं जरूरतमंद व्यपारियों के लिए मुद्रा ऋण को सरल बनायें बैंक- माननीय विधायक उपायुक्त श्री राजेश सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 05 दिसंबर 2020 को उपायुक्त कार्यालय में डीएलसीसी तथा डीएलआरसी की समीक्षा बैठक जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ आयोजित की गई। बैठक के दौरान एलडीएम बोकारो श्री दिनेश्वर राणा ने सभी बैंकों के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन, लघु एवं कुटीर उद्योगों के विकास हेतु सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के अनुरूप बैंकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों को सही तरीके से बोकारो जिले में लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण योजना पीएमईजीपी पर कार्य नहीं किया जा रहा है इस वजह से जिले के ज्यादातर बेरोजगार युवा लघु एवं कुटीर उ...