Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जागरूकता कार्यक्रम

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सदर प्रखंड के तीन पंचायत में सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चला जागरूकता कार्यक्रम

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 डीसी राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर तीन नवंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंड और पंचायतों में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को गढ़वा प्रखंड के अंचला, कल्याणपुर व चिरौजिया पंचायत भवन में डायन-बिसाही को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़वा प्रखंड के नारायणपुर गांव में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार से संबंधित घटी घटना को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में गढ़वा के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ग्लोरिया एक्का के द्वारा प्रथा प्रतिरोध अधिनियम एक्ट से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई। उन्होंने ग्रामीणों से इस घटना की पुनरावृति दुबारा ना हो इसकी अपील की है। इसी कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका शिमला सिंह ने डायन बिसाही घटना पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को अपने-अपने सर्वे क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जो घटना घटी वह समाज के लिए निसंदेह एक शर्मनाक घटना है। जिसकी पुनरावृति भवि...