Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जमीन अतिक्रमण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने को ले दिव्यांग ने दिया धरना

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को मेराल प्रखंड के संगबरिया निवासी दिव्यांग फुलटुश कुमार पिता स्व. रामनाथ साव ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना में दिव्यांग के साथ उसका ममेरा भाई अनुज कुमार, बुआ गीता देवी व कमला देवी भी शामिल हुई। धरना के दौरान दिव्यांग के स्वजनों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें दिव्यांग की जमीन का दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने की बात कहते हुए जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की गई है। आवेदन में दिव्यांग को आवास उपलब्ध कराने, जमीन का अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए कब्जा दिलाने की मांग की गई है। आवेदन में लिखा गया है कि फुलटुश कुमार दिव्यांग है तथा उसके माता पिता नहीं है। जिसका फायदा उठाकर दबंगों ने उसकी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। अपनी साढ़े सात डिसमिल जमीन पर कब्जा पाने के लिए दिव्यांग द्वारा लगातार विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाया जा रहा है मगर उसे न्याय नहीं मिल सका है। दिव्यांग से प्राप्त आवेदन के आलोक में उ...