Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजनीतिक

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

लॉकडाउन खत्म होने से पहले ही राजनीतिक भीड़

कल तक चालान काटने वाली प्रशासन मौन इस सवाल का जवाब जरुर ढ़ूंढ़ना है ,  दिपक तिवारी  पलामू समाचार केंद्र की एक रिपोर्ट  गढ़वा : कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के बाद जहां गढ़वा में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को दस जुन तक बढ़ा दिया गया वहीं राज्य में कोरोना ने कई लोगों की जान ले ली,सभी शैक्षणिक संस्थान बंद है तो परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया । कोरोनावायरस के प्रभाव को रोकने के लिए गढ़वा प्रशासन भी और राज्य सरकार भी काफी सजग रही और पूर्व तक नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की गई ,चालान भी काटे गए लेकिन विगत चार पांच दिनों में उहे एकाएक राजनीतिक उठा-पटक ने घंटा बजा के रख दिया है और कोविड प्रोटोकॉल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं । एक ओर सत्ता पक्ष के लोग भीड़ लगा कर शिलान्यास और उद्घाटन समारोह में भीड़ जुटा रहे वहीं दुसरी ओर विपक्ष भी इससे पीछे नहीं हैं । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हर संबोधन में सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग की बात कही है लेकिन सड़क पर उस बात की धज्जियां उड़ाते उनके ही दल के नेता-कार्यकर्ता देखे जा सकते हैं वहीं राज्य के...

नीतीश और नड्डा के बीच हुई बैठक, सीट बंटवारे पर बनी सहमति

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  बीजेपी ने बिहार चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के बिहार दौरे पर हैं, जहां पर उन्‍होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश और नड्डा के बीच करीब एक घंटे तक चली बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। जेपी नड्डा और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच करीब एक घंटे तक चली बैठक में सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया गया। हालांकि बैठक में सीट बंटवारे के किस फॉर्मूले पर सहमति बनी है, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बैठक में एनडीए के घटक दल एलजेपी की नीतीश के प्रति नाराजगी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष दरभंगा के लिए निकल गए है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार का काम सौंपा गया है और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव भी उनके पटना आवास पर नीतीश कुमार के साथ बैठक में शामिल थे। फडनवीस ने कहा, 'बिहार सरकार मोदी सरकार के साथ काम करते हुए प्...