पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी जूम एप के माध्यम से जनता दरबार में जुड़े बीडीओ एवं सीओ आॅन-स्पाॅट ग्रामीणों की समस्या का हुआ निराकरण लालो देवी को उपायुक्त ने दिया कंबल लातेहार केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सही लाभुको को मिले एवं योजना का लाभ मिलने में आमजनों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इस सोच को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने आमजनों की समस्या के समाधान के लिए एक कदम और बढ़ाया है। उपायुक्त अबु इमरान ने मंगलवार को लगने वाले जनता दरबार में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी एवं सीडीपीओ को जूम एप के माध्यम से जनता दरबार से जोड़ा जनता दरबार में आये फरियादियों की समस्या की जानकारी संबंधित पदाधिकारी को देकर अविलंब समस्या का निष्पादन करवाया। जिससे आमजनों का जिला प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है । उपायुक्त कार्यालय कक्ष में लगे जनता दरबार में मनिका प्रखंड के किशुन भुईंया ने अपने दो पोते राजधनी भुइंया एवं रामप्रवेश भुइंया की बाल संरक्षण विभाग द्वारा देखभाल किये जाने की...