पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
14 फरवरी मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को जुमार नदी के तट पर 37 लावारिस शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 14 फरवरी मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को जुमार नदी के तट पर 37 लावारिस शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। रविवार को संस्था के सदस्यों के प्रयास से रिम्स के शीत शव गृह से 37 लावारिश शवों को जुमार नदी के तट पर लाया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने इन शवों को मुखाग्नि देकर सामूहिक अंतिम संस्कार किया। लोहिया ने बताया कि संस्था लगातार छह वर्ष से इस पुनीत कार्य में लगी है। संस्था अब तक 1079 शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। इस अवसर पर अमित किशोर, संदीप पपनेजा, सुदर्शन अग्रवाल, परमजीत सिंह टिंकू, आशीष भाटिया, सीताराम कौशिक ने सहयोग किया।