पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन कंडा यज्ञ स्थल में झूला, रामलीला, पहाड़ी खेरेश्वर महादेव एवं कथा प्रवचन के साथ सभी तरह के दुकाने आकर्षण का बना केंद्र कंडा मे चल रहे पाँच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ मे दुसरे दिन भी हजारों हजार कि संख्या मे यज्ञ स्थल पहुंच रहे हैं श्रद्धालु दिनों और रातोभर प्ररिक्रर्मा मे लगा रहा तांता । वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रीमन नारायण नारायण कि अवाज से कंडा समेत पूरे नावा बाजार क्षेत्र भक्ति मैं डूब चुका है । यज्ञ परिसर में सभी तरह के दुकानदारों के साथ झुला,कथा प्रवचन,पहाड़ी खैरेशवर महादेव मंदिर,रात्री मे रामलीला के साथ सभी तरह के आगन्तुक को भंडारा मे खान पिने के साथ ठहरने की यज्ञ कमिटी के द्वारा उतम प्रंबध किया गया है । यह यज्ञ 18 मार्च को पूर्णाहुति होगी जिसमें कई विद्वान कथावाचक भी पधार चुके हैं और अपने मुखारविंद से कथा को श्रद्धालुओं के बीच सुना रहे हैं ।