Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जख्मी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मिट्टी का घर ढहने से तीन लोग जख्मी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पेटरवार प्रखंड की घरवाटांड़ पंचायत के बालूडीह कमारटोला में रविवार रात बारिश से मिट्टी का घर ढह गया। झार के मलबे से दबकर दो महिला व एक युवक जख्मी हो गए। इन्हें अगल-बगल के लोगों ने निकाला। घर इंदिरा देवी का है। इसमें वे एवं उनकी ननद शोभिया देवी सहित पोता दीपक कुमार थे। तीनों को इलाज के लिए गोमिया ले जाया गया। इंदिरा देवी को पैर में प्लास्टर किया गया। छाती में भी चोट लगी है। इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, शोभिया देवी एवं दीपक कुमार का उपचार गोमिया में ही किया गया। खबर मिलते ही जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी सोमवार को कमारटोला पहुंचे। उन्होंने घरवाटांड़ पंचायत के मुखिया दीपचंद यादव व गांव के लोगों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली।