Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सड़क दुर्घटना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सड़क दुर्घटना में 18 से 35 वर्ष के बीच के युवा जान गवां रहें हैं। यह चिंतनीय है।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 हमें इसपर ध्यान केंद्रित करना है और इसका समाधान ढूंढना है। ओवरस्पीड पर विराम आवश्यक है, सड़क हादसों को रोकने में मददगार बनें। गति सीमा पर विशेष ध्यान दें।  मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों पर मंथन के दौरान उपरोक्त बातें कही।   विज्ञापन राज्य सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, झारखण्ड में सड़क दुर्घटना में प्रतिदिन औसतन 10 लोग जान गंवाते हैं। जान गंवाने वालों में से 10 प्रतिशत पैदल चलने वाले और सात प्रतिशत साइकिल सवार हैं। वर्ष 2020 की स्थिति पर गौर करें तो कुल 4377 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 3303 लोग घायल हुए और 3044 लोगों ने जान गवाई है। 92 प्रतिशत दुर्घटना सिर्फ ओवर स्पीड की वजह से हुईं। दो प्रतिशत दुर्घटनाएं नशे में, गलत दिशा में वाहन चलाने से चार प्रतिशत, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने और लाल बत्ती क्रॉस करने पर एक प्रतिशत लोग हादसे के शिकार हुए हैं। वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटना के मामले में खूंटी पहला, रांची दूसर...

जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदनीनगर ========================== इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देशानुसार चैनपुर के रोटरी इंटरनेशनल स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यशाला में काफी बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र एवं शिक्षक शामिल हुए। कार्यशाला में छात्रों को सड़क सुरक्षा,यातायात नियम इमरजेंसी सेवा,तथा अन्य सड़क सुरक्षा एवं यातायात से संबंधित अन्य नियमो के पालन के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी पलामू श्री अनवर हुसैन के द्वारा जानकारी दी गई कि प्रति वर्ष देश में तथा राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जिससे काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है इन सब को देखते हुए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यो,मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।उन्होंने  बताया गया की छात्र जीवन,जीवन के महत्वपूर्ण समय में से एक है जिसमें आगे बढ़ने की हर तरह की संभावना उपलब्ध रहती हैं ...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा की बैठक संपन्न

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 दूसरे राज्य आने-जाने वाली यात्री बसों और ओवरलोडिंग कर रहे ऑटो और ट्रक / हाइवा के  विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें:उपायुक्त बनेगा ज़िला ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान : एस. पी. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को  समाहरणालय के ब्लॉक ए के सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से बीते महीनों में हुए सड़क दुर्घटना के आंकड़ों की जानकारी ली एवं जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जाए इस पर चर्चा की।इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को इस दिशा में सजग होकर काम करने की बात कही। पथ निर्माण विभाग को निर्देश  रोड में गड्डा एवम अधिक खराब हो चुके रोड  के स्थान जहां दुर्घटना की संभावना अधिक है को चिन्हित कर वहां तत्काल  मरम्मती एवम signage / सुरक्षा उपकरण  लगाने का निदेश दिया गया ।  सघन वाहन जांच करें बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को ज...