पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 विभागीय कार्यपालक अभियंता को किया निर्देशित सिंचाई सुविधा को करें विकसित अबु इमरान समाहरणालय सभागार में लघु सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुई l बैठक में उपायुक्त द्वारा सबसे पहले विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी कार्यपालक अभियंता से ली गई। जिसमें बताया गया कि लघु सिंचाई विभाग से मध्य एवं लघु सिंचाई योजनाएं संचालित की जा रही है जिसके तहत डैम,कैनाल,चैकडैम समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से गांव तक सिंचाई सुविधा विकसित की जाती है। कार्यपालक अभियंता संजय मिंज के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल दस योजनाएं संचालित हो रही है जिसमें 9 में कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं एक पर थोड़ा सा कार्य बचा हुआ है। जिस पर उपायुक्त श्री इमरान के द्वारा अविलंब अधूरी पड़ी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त के द्वारा कार्य योजना बना कर जिले में सिंचाई सुविधा विकसित करने को लेकर निर्देशित किया गया। इस दौरान कहा डैम,चेकडैम निर्माण के कार्य किए जा रहे है उसकी उपयोगिता जरूरी है। उन्होंने कहा ...