पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में राज्य में चिकित्सक नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने राज्य सरकार को यह बताने को कहा है कि संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों को नियमित करने की क्या योजना है। अदालत ने दो सप्ताह में योजना की जानकारी मांगी है। इस संबंध में डॉ अमित कुमार सिन्हा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान कहा गया कि वे संविदा पर काम कर रहे हैं। चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है। ऐसे में उन्हें उम्र में छूट प्रदान की जाए, ताकि वे आवेदन कर सकें। इसपर अदालत ने सरकार से पूछा कि संविदा पर काम करने वाले लोगों को उम्र अधिक हो गई तो सरकार के पास इनको नियमित करने की कोई योजना है? इसकी पूरी जानकारी दो सप्ताह में अदालत में दाखिल करने का निर्देश अदालत ने दिया है।